टीवी सीरियल 'शक्तिमान' 90 के दशक का सबसे मशहूर शो था । बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस शो के फैन हुआ करते थे। फिल्म के हीरो शक्तिमान के साथ इसका विलेन किलविश भी काफी दमदार रोल था। किलविश का एक डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' बच्चों की जुबान पर चढ़ा रहता था।
विज्ञापन
2 of 8
kilvish
अब इस सीरियल को बंद हुए सालों बीत चुके हैं । आज हम आपको इस शो के किरदार किलविश के बारे में बताते हैं । शो खत्म होने के बाद तमराज किलविश कहां गायब हो गए। नकाब ओढ़े और लंबी नाक वाले किलविश के बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
kilvish
किलविश का किरदार निभाने वाले इस एक्टर का नाम सुरेंद्र पाल सिंह है।सुरेंद्र महाभारत में द्रोणाचार्य, चाणक्य में महात्मा चाणक्य, महाराणा प्रताप, दीया और बाती हम समेत 25 से ज्यादा सीरियल और 40 से जयादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
4 of 8
kilvish
किलविश के रोल के बारे में बात करते हुए एक बार सुरेंद्र ने बताया था कि मुकेश खन्ना को लगता था कि ये रोल सिर्फ अमरीश पुरी कर सकते हैं। तब सुरेंद्र ने कहा था कि अगर किसी और से करवाओगे तब पता चलेगा कि कौन कर सकता है और कौन नहीं।
विज्ञापन
5 of 8
सुरेंद्र पाल सिंह
इसके बाद मुकेश खन्ना ने सुरेंद्र से कहा कि आप करके दिखाओ तो जानें। इस तरह सुरेंद्र को किलविश का रोल मिला था। सुरेंद्र ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया था कि इस रोल के लिए वो करीब 15 दिन तक अंधेरे घर में रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
सुरेंद्र पाल सिंह
इतना ही नहीं सुरेंद्र ने किलविश की पोशाक और उसके डायलॉग्स अपने मन से ही बदल दिए। जिसे बाद में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। सुरेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थानी फिल्म नानी बाई रो मायरो से की थी।
विज्ञापन
7 of 8
सुरेंद्र पाल सिंह
सुरेंद्र हिंदी के अलावा कई भाषाओं में काम कर चुके हैं। सुरेंद्र को राजस्थान से बड़ा लगाव है। वो बिना पैसे लिए भी राजस्थानी फिल्मों में काम करने को तैयार हो जाते थे। सुरेंद्र आखिरी बार फिल्म 'रंगून' में नजर आए थे।
सुरेंद्र अभी भी टीवी सीरियल और फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा उनके पास कई फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं। सुरेंद्र ने बहुत से किरदार किए लेकिन तमराज किलविश का किरदार हर किसी की यादों में आज भी जिंदा है।