सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 11 के इस सीजन में एक बार फिर से पूल पार्टी का तड़का लगा है। टीवी पर साड़ी में दिखने वाली बहू की छवि से अलग हिना खान यहां स्विम सूट में दिखेंगी। घर की तीन कंटेस्टेंट हिना खान, बंदगी कालरा और बेनाफ्शा सूनावाला ने पूल में खूब मस्ती की।
विज्ञापन
2 of 3
अर्शी खान
अपनी अलग अदाओं से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई अर्शी खान ने स्विम सूट पहने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पूल में स्विम सूट की बजाए साड़ी पहनेंगी। नाइटी पहनने को लेकर चर्चा में रहने वाली अर्शी पूल में साड़ी पहन कर क्या करती है ये तो आने वाले एपीसोड में ही पता चलेगा।
Housemates set temperatures soaring in the house as they do the 'Paani Wala Dance'! Don't miss all the fun tomorrow on #BB11 -
A post shared by BIGGBOSS11👁️🗨️ (@biggboss1or1) on Nov 16, 2017 at 9:49pm PST
बिग बॉस 11 की गिरती टीआरपी से वैसे भी निर्माता परेशान थे। ऐसे में उम्मीद है कि बिग बॉस के घर में पूल पार्टी को दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलेगी। साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते सलमान खान क्या रिएक्शन करते हैं।
पढ़ें- करिश्मा कपूर की इस तस्वीर ने खोल दिए सारे राज, कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई