फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: पूरी रात एक साथ्ा थे प्रियांक-बेनाफशा, घरवालों ने पूछे कई सवाल

Thu, 16 Nov 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में जहां एक ओर आए दिन पुनीश और बंदगी के बीच का रोमांस देखने को मिलता है तो वहीं इस कड़ी में घर का एक और कपल अपनी हदें पार करता नजर आ रहा है। दरअसल, शो के 44वें एपिसोड में प्रियांक और बेनाफशा को पूरी रात एक ही बेड पर सोते हुए देखा गया...
विज्ञापन

2 of 5
Benafsha
जी हां, ये बिल्कुल सच है कि प्रियांक और बेन रातभर एक ही बेड पर सोए। इस बात को लेकर पूरे घर में हंगामा मचा हुआ। यहां तक कि प्रियांक की दोस्त हिना ने भी उन्हें लताड़ते हुए कहा कि वे नेशनल चैनल पर हैं, ऐसी हरकतें ना करें।
विज्ञापन

3 of 5
Priyank and Vikas
वहीं, ये बात जब विकास को पता चली तो वे भी गुस्से से लाल हो गए। ऐसे में एक कोने में बैठीं शिल्पा और अर्शी भी इस बात को लेकर चर्चा कर रही थीं। ऐसे में प्रियांक और बेन की हालत देखने वाली थी क्योंकि वे किसी को कोई जवाब ही नहीं दे पा रहे थे। 

4 of 5
Vikas and Priyank
यहां तक कि विकास ने कहा कि अगर उन्हें इस बारे में रात को ही पता चल जाता तो वे दोनों को थप्पड़ मारकर कर अलग कर देते। उन्होंने प्रियांक को डांटते हुए कहा कि रात को 12 बजे के बाद किसी के बेड में घुसने की जरुरत नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
वहीं, बेन ने हिना को सफाई दी कि वे दोनों बेड पर जरूर थे लेकिन अलग-अलग कंबल में सो रहे थे। इतने में लव ने बीच में बोलते हुए कहा 'तुम दोनों के कंबल एक-दूजे के ऊपर थे।' इसके बाद हिना ने साफ-साफ कह दिया कि वे उनकी इस हरकत से बहुत नाराज हैं।

पढ़ें: BIGG BOSS 11: टास्क के दौरान बेकाबू हुआ ये कंटेस्टेंट, फोड़ने लगा अपना सिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें