पिछले कई सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा भाभीजी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hain) शो सभी का फेवरेट है। इसका कारण है कि इस शो को देखकर आप हंसी में खो में जाते हैं और दिन भर की थकान और जीवन की परेशानियों को कुछ देर के लिए ही सही भुला देते हैं। लेकिन फैंस केवल इस शो के एपिसोड तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके और इसके कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं। सुपरहिट सीरियल का हर कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर चाहे वो, अंगूरी भाभी हो, मनमोहन तिवारी हो, गोरी मैम या फिर हप्पू सिंह ही क्यों ना हो। हर कोई अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करता है। आज हम आपकों इन सभी कलाकरों के असली नाम बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट
अंगूरी भाभी
स्टार प्लस के शो कस्तूरी से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली शुभांगी ने अंगूरी भाभी के रूप में फैन्स को प्रभावित किया है।इनका जन्म 11 अप्रैल, 1981 को इंदौर में हुआ था। शुभांगी ने ‘भाभी जी घर पर है’ के अलावा कई अन्य टीवी शोज में काम किया है। शुभांगी 'कसौटी जिन्दगी की' और 'चिड़िया घर' जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं। शुभांगी के पति का नाम पियूष पुरे है। इनकी 13 साल की बेटी भी है, जिसका नाम आशी है।