फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार कास्ट: ये हैं 'बालिका वधू' के अहम किरदार, अब कहां हैं 'आनंदी' और 'जग्या', क्या कर रहे हैं भैरो सिंह?

Tue, 29 Jun 2021 09:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बालिका बधू कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू, जो वर्ष 2008 से वर्ष 2016 तक टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था। तब इस टीवी सीरियल को लाखों दर्शकों का प्यार मिला था। 'बालिका वधू' को चैनल ने अपने सबसे दमदार शो के रूप में प्रचारित किया था और इस शो ने चैनल को टीआरपी की रेस में भी सबसे ऊपर पहुंचा दिया था। ऐसे में मेकर्स ने छोटे पर्दे पर बालिका वधू के दूसरे सीजन के साथ वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी किया गया है। जल्द ही दूसरा सीजन ऑन एयर होने वाला है। लेकिन बालिका बधू के पहले सीजन की लोकप्रियता अभी भी बरकारार है। 

इस धारावाहिक ने कई रोचक किरदारों को जन्म दिया। धारावाहिक का मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी से लेकर दादी सा, जग्या और शिव आदि सभी को लोग आज तक मिस करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस धारावाहिक में काम करने वाले कलाकार आज कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
अविका गौर - फोटो : Social media
आनंदी
अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत ही टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से की थी। वह इस टीवी सीरियल छोटी आनंदी बनी थीं। उस वक्त अविका की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। अब अविका 23 वर्ष की हो चुकी हैं। वह कई रियालिटी शो, टीवी सीरियल और साउथ की मूवीज में काम भी कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
जग्या
टीवी सीरियल बालिका वधू में अविनाश मुखर्जी ने छोटे जग्या की भूमिका निभाई थी। इस टीवी सीरियल की शूटिंग जब शुरू हुई थी तब अविनाश की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। इस टीवी सीरियल के बाद अविनाश कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। फिलहाल अविनाश टीवी शो ससुराल सिमर का 2 में आरव ओसवाल की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

4 of 10
अनूप सोनी
भैरो सिंह
टीवी एक्टर अनूप सोनी को कौन नहीं जानता है। वह कई वर्षों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अनूप सोनी ने बालिका वधू में जग्या के पिता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर क्राइम पेट्रोल की मेजबानी के लिए भी काफी लोकप्रियता हासिल की। अभिनेता कई वेब शो भी कर चुके हैं। अनूप सोनी जल्द बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 10
नेहा मारदा - फोटो : Social Media
गहना 
नेहा मारदा ने इस टीवी सीरियल में गहना की भूमिका निभाई थी। वह इस टीवी सीरियल में जग्या की ताई सा बनी थीं। गहना का रोल इस टीवी सीरियल में बहुत ही स्ट्रॉन्ग था। नेहा अब टीवी सीरियल 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 10
स्मिता बंसल
सुमित्रा 
स्मिता बंसल इस टीवी सीरियल में आनंदी की सास बनी हैं। टीवी सीरियल में स्मिता का रोल बेहद खूबसूरत है। कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं स्मिता को आखिरी बार अलादीन नाम तो सुना होगा में रुखसार की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

 
विज्ञापन

7 of 10
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
शिव 
सिद्धार्थ शुक्ला भी टीवी सीरियल बालिका वधू का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस टीवी सीरियल में आनंदी के दूसरे पति शिव की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री में अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 13 भी जीता था। 

8 of 10
सुरेखा सीकरी - फोटो : twitter
दादी सा
टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी और जग्या का रोल जितना ही अहम दादीसा का किरदार था। इसमें सुरेखा सीकरी को एक कड़क सास के तौर पर दिखाया गया था। इस टीवी सीरियल के बाद सुरेखा जी कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आईं। फिल्म 'बधाई हो' के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया। 

9 of 10
शशांक व्यास - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश
छोटे पर्दे के मशहूर शो 'बालिका वधु' में शशांक व्यास ने जगदीश का रोल निभाया था। उनके अभिनय और प्रत्युषा संग उनकी केमेस्ट्री को शो में काफी पसंद किया गया था। हालांकि साल 2015 में शशांक ने शो को अलविदा कह दिया। अभिनेता ने टीवी शो से ब्रेक ले लिया है आखिरी बार उनकी शक्ति अस्तित्व के अहसास की में देखा गया था।
विज्ञापन

10 of 10
तोरल रासपुत्र - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी आनंदी
प्रत्यूषा बनर्जी के बाद तोरल रासपुत्र ने सीरियल में बड़ी आनंदी का रोल निभाया था।  तोरल 'बालिका वधू' का हिस्सा तब बनी थीं जब प्रत्यूषा बनर्जी ने इस शो को छोड़ा था। यह रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि प्रत्यूषा 'आनंदी' के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुकी थीं। मगर तोरल ने जल्द ही एक आदर्श बहू और बेटी के रूप में ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें