फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं 'हप्पू सिंह', पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Mon, 24 Jul 2017 08:07 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
हप्पू सिंह
टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' का हर किरदार अपने आप में बेहद दिलचस्प है। सभी अपने-अपना किरदार अच्छी तरह निभाते हैं। अपने अलग किरदारों की वजह से ये शो दर्शकों के बीच काफी चर्चित है। इस शो का एक किरदार हप्पू सिंह भी है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हप्पू सिंह
हप्पू सिंह इस शो में एक दारोगा का किरदार निभा रहे हैं। जो कानपुर के लोगों से न्यौछावर मांगते रहते हैं। हप्पू सिंह दर्शकों के फेवरेट किरदारों में से एक हैं। अक्सर लोग हप्पू सिंह की कॉपी करते भी नजर आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हप्पू सिंह
आज हम आपको हप्पू सिंह के बारे में कुछ बेहद रोचक किस्से बताने जा रहे हैं। हप्पू ‌सिंह का असली नाम योगेश त्रिपाठी है। हप्पू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। लोकल मीडिया में थोड़ी पहचान मिलने के बाद वो अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए।

4 of 8
हप्पू सिंह
एक साल तक उन्होंने कई ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। कुछ समय बाद योगेश को क्लोरमिंट का ऐड मिला। इसके बाद योगेश ने एक के बाद एक 47 ऐड फिल्म्स कीं। डायरेक्टर शशांक बाली ने योगेश को अपने सीरियल FIR में काम दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
हप्पू सिंह
योगेश को 'भाबी जी घर पर हैं' से सबसे ज्यादा पहचान मिली। हप्पू सिंह झांसी के रहने वाले हैं। हप्पू सिंह के किरदार के लिए योगेश अपनी ही भाषा बोलते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ खास तैयारी नहीं करनी पड़ी। 
विज्ञापन

6 of 8
हप्पू सिंह
हप्पू सिंह का एक डायलॉग बहुत फेमस है... 'अरे दादा, ये तो बहुत बड़ी चिरांद है।' योगेश की फैमिली की बात करें तो उनके घर में पिता और भाई-बहन सभी फिजिक्स के टीचर हैं। घर में पढ़ाई के अलावा कोई बात नहीं होती। योगेश ने खुद B.Sc गणित से किया है।
विज्ञापन

7 of 8
हप्पू सिंह
योगेश ने अपने घर वालों को बिना बताए एक्टिंग शुरू कर दी थी। जब अखबारों में उनके नाटक के फोटो निकले तब उनके घर वालों को पता चला था। इसके बाद योगेश अपने 4 दोस्तों के साथ मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद योगेश चार दिन तक रेलवे स्टेशन पर सोए थे।
विज्ञापन

8 of 8
हप्पू सिंह
37 साल के योगेश 'भाबी जी घर पर हैं' में एक दिन के शूट का 15 हजार रुपए लेते हैं। यानी महीने का 4.50 लाख रुपए कमाते हैं। योगेश की शादी हो चुकी है और उनके एक बेटा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें