आज स्टाइल से लेकर फेम तक, टीवी के सितारे भी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं रह गए हैं। ट्रेंड कुछ ऐसा हो गया है कि पहले जहां छोटे पर्दे के सितारे 70 एमएम की ओर दौड़ लगाते थे तो अब कई बॉलीवुड सेलेब्स टीवी का दरवाजा खटखटा रहे हैं। टीवी पर कई ऐसे सितारें हैं जिनकी उम्र 20 साल से भी कम है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्रति एपिसोड कितना चार्ज करती हैं टीवी की ये 8 एक्ट्रेसेस...
विज्ञापन
2 of 9
अशनूर कौर
- फोटो : Instagram
अशनूर कौर: बता दें कि टीवी शो पटियाला बेब्स में नजर आ रहीं अशनूर ने हाल ही 10वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक अशनूर एक एपिसोड के लिए 40-45 हजार रुपए की फीस चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
3 of 9
अवनीत कौर
- फोटो : Instagram
अवनीत कौर: अवनीत कौर की उम्र 17 साल है और वो चंद्र नंदिनी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल अवनीत टीवी शो 'अलादीन : नाम तो सुना होगा' में प्रिंसेस यास्मीन का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स की मुताबिक एक एपिसोड के लिए अवनीत 30 हजार रुपए फीस लेती हैं।
4 of 9
अनुष्का सेन
- फोटो : Instagram
अनुष्का सेन: कलर्स टीवी पर चल रहे 'झांसी की रानी' शो में 16 साल की अनुष्का लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर एपिसोड के लिए अनुष्का की फीस 48-50 हजार रुपए है।
विज्ञापन
5 of 9
महिमा मकवाना
- फोटो : Instagram
महिमा मकवाना: महिमा मकवाना की उम्र 19 साल है। महिमा को टीवी शो मरियम खान रिपोर्टिंग से फेम मिला। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में एक एपिसोड के लिए महिमा ने 30-35 हजार रुपए फीस ली थी।
विज्ञापन
6 of 9
जन्नत जुबैर रहमानी
- फोटो : Instagram
जन्नत जुबैर रहमानी: 16 साल की जन्नत जुबैर रहमानी 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' और 'मेरी आवाज ही पहचान है' में नजर आ चुकी हैं। जन्नत आखिरी बार तू आशिकी में लीड रोल करते
नजर आईं थीं। इस शो के अलावा वो 'आपके आ जाने से' में भी नजर आ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक जन्नत एक एपिसोड के लिए जन्नत 40 हजार रुपए चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
7 of 9
अदिति भाटिया
- फोटो : Instagram
अदिति भाटिया: अदिति दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभा रहीं अदिति भाटिया की उम्र 19 साल है। जानकारी के मुताबिक एक एपिसोड के लिए
वो करीब 50 हजार रुपए चार्ज करती हैं।
8 of 9
निधि भानुशाली
- फोटो : Instagram
निधि भानुशाली: हाल ही में निधि भानुशाली ने टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ा है। इस टीवी शो में वो भिड़े (मंदार चंदावरकर) की बेटी का किरदार निभा रही थीं। जानकारी के मुताबिक
वो एक एपिसोड के लिए 10 हजार रुपए फीस चार्ज करती हैं।
रीम शेख: 'तुझसे है राबता' में नजर आईं रीम शेख एक एपिसोड के लिए करीब 30 हजार रुपए चार्ज करती हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक वो मलाला यूसुफजई की बायोपिक में भी नजर आ सकती हैं।