टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस चर्चा में रहने के साथ ही अक्सर विवादों में भी रहता है। शो में नजर आए कंटेस्टेंट्स और उनके विवाद शो के बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। इसी क्रम में बिग बॉस के नए सीजन में भी दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। बीते दिनों शो से बाहर हुईं मान्या सिंह ने शो के दौरान कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अपने को-स्टार को लेकर ऐसे खुलासे करने वाली मान्या बिग बॉस की पहली ऐसी कंटेस्टेंट नहीं हैं। इससे पहले भी बीते सीजन में कई सदस्य एक-दूसरे की पोल खोलते नजर आए हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-