टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 16 अक्तूबर 2022 को वैशाली ने इंदौर में अपने घर में सुसाइड किया था। वैशाली की गिनती टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती थीं और उनके सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, वैशाली के सुसाइड केस में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। इन सबके बीच, वैशाली की दोस्त और को-एक्ट्रेस रहीं नायरा एम बनर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वैशाली एक्टिंग फील्ड को छोड़ने की प्लानिंग में थीं। लेकिन ऐसा क्यों? आइए आपको बताते हैं।