बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) हर हफ्ते टीवी सीरियल्स की टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है। कौन सा शो किस नंबर पर रहा है और कौन से शो ने खराब प्रदर्शन किया। यह सभी बार्क की हर हफ्ते आने वाली लिस्ट से तय हो जाता है। पिछले हफ्ते कौन से सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इसका भी खुलासा हो गया है। पिछली बार दूसरे नंबर पर रहा स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते एक बार फिर पहले नंबर पर आ गया है। इसके अलावा इस हफ्ते टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में किस-किस शो जगह मिली यह जानने के लिए चलिए नजर डालते हैं बार्क की 46वें हफ्ते की जारी की गई लिस्ट पर।