फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: उर्फी जावेद ही नहीं ये हसीनाएं भी करती हैं अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट, कई बार हो चुकी हैं ट्रोल

Thu, 24 Nov 2022 04:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद, निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आए दिन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उर्फी कांच के टुकड़ों के ड्रेस बना लेती हैं, तो कभी वह घड़ी के साथ स्कर्ट बना लेती हैं। इतना ही नहीं कई बार उर्फी बोल्डनेस की हदें पार कर देती हैं। उर्फी को अपने लुक के लिए कभी तारीफ सुनने को मिलते है, तो कभी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट्स करने वाली उर्फी अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, उनके अलावा भी टीवी की कई हसीनाएं हैं, जो अपने लुक्स के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। निया आए दिन अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कई बार अपने बोल्ड लुक की वजह से निया को जमकर ट्रोल भी किया जाता है। वहीं, कई बार निया को उर्फी की कॉपी भी बताया जाता है।

Kantara: ऋषभ शेट्टी का खुलासा, ‘कांतारा’ का क्लाइमेक्स शूट करते हुए खिसक गए थे अभिनेता के दोनों कंधे
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत
ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। राखी के वीडियो भी आए दिन वायरल होते हैं। वहीं, वह अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल्स का भी निशाना बन जाती हैं। लेकिन राखी सभी को अपने अंदाज में जवाब देना भी जानती हैं।

Chup on OTT: सनी देओल की चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट अब ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानिए किस दिन से देख सकेंगे फिल्म

4 of 5
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि अरोड़ा
कच्चा बादाम गाने पर डांस कर फेमस हुई अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अंजलि सोशल मीडिया स्टार हैं और वह लॉकअप शो में भी नजर आई हैं। वहीं, अंजलि अपने लुक्स के चलते अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं।

Kangana Ranaut: कमजोर नहीं...परियों की कहानियों में जीने वाली लड़की थी, श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ भावुक हुईं कंगना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली
बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं निक्की तंबोली बोल्डनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। निक्की अपने किलर लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। वह अपने बोल्ड लुक्स के चलते कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी जाती हैं। हालांकि निक्की अपने लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल को अपने हिसाब से ही रखती हैं।

Neha Marda: बालिका वधू फेम नेहा मर्दा के घर गूंजेगीं किलकारी, अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी खुशखबरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें