फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी

Thu, 20 Jul 2023 04:06 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Instagram

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 28वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...

विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शो के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है। इस हफ्ते शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है। मगर शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो की कहानी के साथ ही किरदार भी काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नए किरदारों के साथ शो की कहानी काफी दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। अपने मजेदार प्लॉट के साथ फैंस के बीच हाजिर है। शो के नए स्टार कास्ट के रुप में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। अपने दिलचस्प स्टोरी लाइन से यह शो फैंस के बीच काफी पॉपुरल हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन

5 of 7
फाल्तू - फोटो : social media

फाल्तू
इसके अलवा इस हफ्ते स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'फाल्तू' ने टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शानदार कमबैक किया है। पिछले कुछ हफ्ते से टॉप 5 से बाहर रहने वाला यह शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर आ गया है। शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में मनीषा रानी पर छाया भूत का छाया, फुकरा इंसान और एल्विश यादव बने बाबा

विज्ञापन

6 of 7
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। कई सप्ताह से टीवी का पॉपुलर शो 'ये है चाहतें', जहां चौथे स्थान पर बना हुआ था। वहीं , इस हफ्ते शो पाचंवे स्थान पर खिसक गया है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस हफ्ते शो को 2.1 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

 Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
 
   सीरियल का नाम           व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6  इमली  2.0
7  पंड्या स्टोर  1.9
8 तारक मेहता का उल्टा चश्मा  1.9
9 शिव शक्ति  1.8
10  तेरी मेरी डोरियां  1.7

यह भी पढ़ें- Jawan: जवान में फैंस को देखने को मिलेंगे शाहरुख के कई एक्शन सीक्वेंस, जानें कब पूरी होगी इनकी शूटिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें