बालिका वधू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर भी इस ट्रेलर को लेकर कलर्स चैनल की खूब ट्रोलिंग हो रही है। एक कमेंट में लिखा है, ‘जब आपके पास कुछ नया सोचने की ताकत नहीं बचती तो आप अपने शोज रिपीट करते हो। इस तरह के घटिया शोज के लिए बच्चों का इस्तेमाल तुरंत बंद करो।’ बाल विवाह रोकने के लिए कई साल से काम रही राजस्थान की बहुचर्चित समाजसेवी कृति भारती इस बारे में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहती हैं, ‘मैंने अभी ‘बालिका वधू 2’ का ट्रेलर देखा नहीं है, लेकिन अगर कोई धारावाहिक बाल विवाह रोकने के लिए कोई मुहिम चला रहा है या उसकी कहानी से समाज में किसी तरह की जागरुकता आ रही है तो हम भी उसका समर्थन करते हैं, लेकिन बाल विवाह को महिमामंडित करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है।’