मनोरंजन चैनल कलर्स के शो ‘बालिका वधू’ धीरे धीरे ही सही पर दर्शकों पर अपनी पकड़ बनाता दिख रहा है। धारावाहिक के लॉन्च के बाद से ही नई आनंदी के किरदार में श्रेया पटेल ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अभी आनंदी का प्यारा बचपन देखने को लेकर दर्शकों के मन में तमाम सारे सवाल तो हैं लेकिन उसकी मासूमियत और मस्ती ने दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। इस शो में आनंदी का सफर अब तक काफी सुहाना रहा है लेकिन अब चीजें जल्द ही बदलने वाली हैं, क्योंकि शो की कहानी अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। शो की शूटिंग के दौरान देखने को मिला कि धारावाहिक के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
बालिका वधू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शूटिंग के दौरान जो धारावाहिक की कहानी में दिखा कि शो में जल्दी ही आने वाली अपनी जिन्दगी की कड़वी सच्चाई से बेखबर छोटी आनंदी अपने प्यारे और मासूम बचपन का मजा ले रही है। दर्शकों ने पिछले कुछ एपीसोड्स में आनंदी को शैशव अवस्था में ही जिगर के साथ अपनी शादी का पता चलने पर प्रतिक्रिया देते देखा और अब कहानी के मुताबिक उसका गौना होने जा रहा है। इस समारोह के दौरान वह अपनी किस्मत का सामना करेगी और उसे अपने माता पिता का घर छोड़ना होगा।
विज्ञापन
3 of 4
बालिका वधू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आनंदी की जिन्दगी में आने वाले इस जबर्दस्त बदलाव के लिए वह कितनी तैयार है और क्या होगा जब उसे जिगर के घर में बहू के रूप में रहने पर मजबूर किया जाएगा, कहानी के इस बदलाव की शूटिंग शुरू हो चुकी है। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की कहानी के इस ट्विस्ट के बारे में आनंदी का रोल निभा रहीं श्रेया पटेल कहती हैं, ‘’आनंदी की जिन्दगी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से बदल देगा। गौना का सीक्वेंस, शो के प्लॉट में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट लेकर आएगा और आगामी एपिसोड्स में हर कोई आनंदी की भावनाओं का ज्वार देखेगा।‘’
इस बारे में खिमजी का किरदार अदा कर रहे अंशुल त्रिवेदी बताते हैं, “आनंदी के सामने कई चुनौतियां आने वाली हैं क्योंकि शो की कहानी एक महत्वपूर्ण मोड़ लेने जा रही है जो आनंदी को उसकी जिन्दगी की कड़वी सच्चाई से रूबरू कराएगा। हम ‘बालिका वधू’ के इस नये फेज के लिये खुद को तैयार कर रहे हैं।’’ अब दर्शकों के सामने सवाल ये होंगे कि जब गौना सीक्वेंस आनंदी की दुनिया में भारी उतार-चढ़ाव लेकर आयेगा, तब क्या आनंदी सिस्टम और परंपराओं से लड़ेगी? या फिर हार मान लेगी?