अनुपमां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के लीड किरदारों वालों धारावाहिक ‘अनुपमां’ अपनी लगातार गिरती टीआरपी के चलते लगातार स्टार प्लस की टीम के लिए चिंता का विषय बना रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में लोगों के बीच टीआरपी गिरने की रिसर्च की गई। सामने ये आया है कि अनुपमा की बीमारी के जिस ट्रैक के हिट होने की आस इसकी क्रिएटिव टीम लगाए बैठी थी, वह पांसा उल्टा पड़ गया है। कोरोना संक्रमण काल में बीमारियों के नाम से ही लोग परेशान हैं, ऐसे में कैंसर वाला ट्रैक दर्शकों ने बिल्कुल नकार दिया।