फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी है रचने वाली: शादी के बंधन में बंधने वाली हैं टीवी की ये हसीनाएं, अब बनेंगी असल जिंदगी की दुल्हन

Wed, 10 Nov 2021 09:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है और लोग खूब शादियां कर रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंधने वाले है। एक तरफ बॉलीवुड में कटरीना कैफ- विक्की कौशल और रणबीर-आलिया की शादी की चर्चाएं तेज हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा के भी 10 से 12 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी जगत में भी सितारों की शादी की खबरें तेज हैं। टीवी अभिनेत्रियों में श्रद्धा आर्या से लेकर अंकिता लोखंडे तक कई हसीनाएं ऐसी हैं जिनकी शादी की चर्चा हो रही है। 

पूनम प्रीत

टीवी अभिनेत्री पूनम प्रीत भी नवंबर को महीने में शादी रचा सकती हैं। खबरों की मानें तो संजय गगनानी के साथ 26 नवंबर को शादी करने वाली हैं। संजय और पूनम ने 18 फरवरी 20218 में सगाई की थी। अब दोनों की शादी की खबरें चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की शादी की खबरें भी आ रही है। खबरों की मानें तो अंकिता अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दिसंबर के महीने में सात फेरे लेने वाली हैं। अंकिता और विक्की 12 और 14 दिसंबर को शादी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या

मशहूर टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह लेती हैं। खबर है कि वह भी जल्दी शादी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह नेवी बेस्ड शख्स से शादी करने वाली हैं। इससे पहले श्रद्धा आर्या आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग लिया था। 
 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय

नागिन बन कर लोगों के दिलों पर जादू बिखेरने वाली मौनी की शादी की खबरें भी चर्चा में हैं। मौनी का नाम सूरज नाम्बियार से जुड़ता है और वह उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। सूरज और मौनी जनवरी साल 2022 में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी पर गोपी बहू बनकर चर्चा बटोरने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। देवोलीना ने बिग बॉस 14 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।साथ ही उन्होंने बताया था कि वह साल 2022 में शादी कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें