अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
जैसे ही अंकिता ने सुशांत को याद करने के जवाब में ये कहा, 'छोटू अब बड़े हो जाओ', वैसे ही सोशल मीडिया पर उन्हें तुरंत घेर लिया गया। अंकिता लोखंडे के इस जवाब पर उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, 'अंकिता तुम हां कह सकती थीं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'सुशांत को याद करने में बड़ा क्या और छोटा क्या।' एक यूजर ने तो अंकिता को ट्रोल करते हुए लालची औरत तक कह दिया, यूजर ने लिखा,'सुशांत के पैसे से ऐश किया इस लालची औरत ने।' कई लोगों ने तो सोशल मीडिया पर पवित्र रिश्ता 2.0 को बॉयकॉट करने तक की बात कह दी।