फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bride To Be: विक्की जैन की दुल्हनियां बनने जा रहीं अंकिता लोखंडे ने की बैचलर पार्टी, वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 11:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
पवित्र रिश्ता अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी के पहले अंकिता अपने हर पल का खूब आनंद ले रही हैं। दिसंबर में दुलहनियां बनने जा रहीं अंकिता लोखंडे ने अपनी गर्ल गैंग और अपने परिवार के साथ जमकर अपनी बैचलर पार्टी को एंजॉय किया। उनकी इस पार्टी में शामिल होने के लिए मृणाल ठाकुर, रश्मि देसाई सहित कई सितारे शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

मंगलवार रात को हुई इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अपनी बैचलर पार्टी में अंकिता लोखंडे पर्पल रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि अंकिता लोखंडे अपनी बैचलर पार्टी को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस पार्टी में खूब मस्ती और खूब हंगामा किया। एक वीडियो में अंकिता लोखंडे अपनी बैचलर पार्टी में रेखा के गाने ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ पर डांस किया।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
ये सितारे हुए पार्टी में शामिल

अंकिता लोखंडे की बेचलर पार्टी मुंबई के प्लश रेस्टोरेन्ट में हुई। जहां रश्मि देसाई, अपर्णा दीक्षित, मृणाल ठाकुर सृष्टि रोड़े, माही विज सहित कई अभिनेत्रियां शामिल हुई थीं। अपनी पार्टी में अंकिता किसी बार्बी से कम नहीं लग रही थी। इसी के साथ अंकिता लोखंडे ने ब्राइड-टू-बी वाले केक को काटते हुए ब्राइड टू बी वाला सैश भी पहना था।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
टूटे हुए पैर के साथ पहुंची सृष्टि रोड़े

सृष्टि रोड़े ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों को बताया था कि उनके पैर में फैक्चर हो गया है। इस पार्टी में सृष्टि रोडे अपने टूटे हुए पैर के साथ पहुंची थीं। पार्टी से सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने टूटे पैर के साथ डांस करते हुए भी नजर आई हैं।

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता से ज्यादा उनकी मां की हो रही है शादी

बेटी की बैचलर पार्टी में अंकिता लोखंडे की मां, ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें एक्ट्रेस की मां को देखकर उनके फैंस का कहना है कि वह कहीं से भी अंकिता की मां नहीं लग रहीं। सोशल मीडिया पर अंकिता की मां की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
दिसम्बर में होगी शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अगले महीने यानी कि दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 12 से 14 तारीख के बीच इन दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। दोनों की शादी की ये सभी रस्में तीन दिन तक चलने वाली हैं, जो मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी। बता दें कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें