मौनी रॉय ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। उन्होंने भले ही टीवी से अपने करियर की शुरुआत की हो, लेकिन आज वो बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। मौनी रॉय अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया तस्वीरों को लेकर भी खासा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें साझा की।
मौनी रॉय का दिखा हॉट अंदाज
मौनी रॉय छुट्टियां बिताते हुए कई तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में टीवी की नागिन मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी कई बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं और ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। इन तस्वीरों में टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में मौनी रॉय ब्लैक रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं।