हिमांशु सोनी (सिमरन कौर-हिमांशु सोनी)
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
धारावाहिक ‘अगर तुम ना होते’ की झलक दिखाने के लिए जी टीवी ने मुंबई में हाल ही में एक खास आयोजन किया जिसमें अभिमन्यु का रूप लाइव देखने का मौका मिला। अभिमन्यु का रोल निभाने जा रहे हिमांशु सोनी ने कहा, ‘‘सच कहूं तो जब मुझे इस रोल के लिए अप्रोच किया गया तो मैं यह कहानी सुनकर दंग रह गया था, क्योंकि हमने मानसिक रूप से अस्थिर लोगों पर कुछ फिल्में तो जरूर देखी हैं, लेकिन इस तरह के बहुत ज्यादा टीवी शोज नहीं है। इस किरदार में इतनी गहराई है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसमें बहुत-सी परते हैं, जिन्हें दर्शक धीरे-धीरे खोलेंगे और वक्त के साथ इस किरदार को जानेंगे।‘‘