टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने हाल ही में राज अनदकट के साथ रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह ठहराते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया था। यहां तक कि मुनमुन ने ये भी कहा कि उन्हें इस देश की बेटी होने पर शर्म आती है। अब टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि 'वो लोग जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। मेरी बिना राय जाने मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।'