फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता संग हनीमून से लौटे आदित्य नारायण, 'इंडियन आइडल' के सेट पर आए नजर

Mon, 28 Dec 2020 07:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram: @adityanarayanofficial
टेलीविजन के मशहूर होस्ट औस सिंगर आदित्य नारायण हाल ही में 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। आदित्य ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड और मॉडल श्वेता अग्रवाल संग शादी की है। शादी के करीब 10 दिन बाद आदित्य श्वेता संग हनीमून पर चले गए थे। लेकिन अब आदित्य वापस लौटे आए हैं और उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद आदित्य ने दी है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिसके बाद आदित्य ने कश्मीर से अपने हनीमून की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया के ही जरिए बताया है कि वो हनीमून से वापस लौट आए हैं और काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adityanarayanofficial
आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आदित्य इंडियन आइडल के सेट पर नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में आदित्य ने लिखा है, 'हनीमून के बाद लड़का कुछ ज्यादा ही चमक रहा है।' आदित्य की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
आदित्य नारायण की इस तस्वीर से साफ जाहिर है कि वो अब हनीमून से लौट आए हैं और पूरा फोकस काम पर कर रहे हैं। वहीं आदित्य की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ ही इंडस्ट्री से उके कई दोस्त भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में उनका शादी के बाद का ग्लो भी साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता करीब 10 साल पहले फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। वहीं इस साल इन दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी करने का फैसला किया। 1 दिसंबर को आदित्य और श्वेता ने मुंबई में इस्कॉन टेम्पल से शादी की। शादी में महज 50 लोग ही शामिल हुए थे। इसके अगले दिन ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया था, जिसमें फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

पढ़ें: जब 'बिकिनी बेब्स' बनीं भोजपुरी अभिनेत्रियां, मोनालिसा से आम्रपाली दुबे तक ने तस्वीरों से मचाया गरदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें