उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी कुछ ड्रेस बेहद बोल्ड है, जिसे लेकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स उनके आउटफिट चयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी जावेद अपने बोल्ड ड्रेस और सेक्सी लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई है। इससे पहले भी कई अवसरों पर उनको बेहद बोल्ड अवतार में देखा गया है।