फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी शेमिंग पर फूटा इस अभिनेत्री का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'लोग पूछते हैं कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं ?'

Sat, 09 May 2020 09:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशा रावल - फोटो : social media
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता करन मेहरा की पत्नी निशा रावल ने खुलासा किया है कि उन्हें बहुत बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। लोग हमेशा उनके पेट को देखते हैं और फिर पूछते हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। इस बात को लेकर अब निशा रावल ने गुस्सा जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा सा पोस्ट लिखकर उनकी बेली पर टिप्पणी करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करन मेहरा और निशा रावल - फोटो : file photo
निशा रावल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में वह अपना पेट दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निशा रावल ने बड़ा सा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'शादी के बाद बॉडी शेमिंग पर यह मेरी तीसरी पोस्ट है। यह तस्वीर कल ही क्लिक की गई हैं और हां मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और हां...ये मेरा पेट है। बेली शेमिंग हमारे कलंकित समाज में मौजूद कई प्रकार की शेमिंग में से एक है।'  

 
विज्ञापन

3 of 5
Nisha Rawal - फोटो : social media
अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरी हमेशा से ही टम्मी (Tummy) रही है। मेरी सेहत के हिसाब से यह कभी बड़ा हो जाता है तो कभी छोटा, लेकिन ये कभी गया नहीं। मैंने हमेशा से इस पर काम किया और जिम में घंटो बिताए। शादी के बाद तो लोगों की निगाहें अक्सर मेरे पेट पर जाने लगी। रेड कारपेट हो या फिर लिफ्ट या फिर कोई इंटरव्यू अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? उस समय मैं सोचती थी कि मैं इस सवाल का जवाब दूं भी या नहीं ? या फिर मैं अपनी बेली पर काम करूं।'

4 of 5
Nisha Rawal - फोटो : social media
निशा रावल पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'देखिए इससे क्या होता है कि पीड़ित अपने ऊपर और शर्मिंदा होने लगता है। जाने-अनजाने में हमने भी कई बार लोगों को शर्मिंदा किया है क्योंकि हमारे कल्चर में ऐसी चीजें पूछे जाना सामान्य माना जाता है। अरे इतना सारा वजन क्यों?, क्या तुम कुछ खाते नहीं हो?, आपको तो खूब खाना चाहिए। आपको डाइटिंग शुरू कर देनी चाहिए...यह सभी इसी लिस्ट में आता है और यह लिस्ट काफी लंबी है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nisha Rawal, Karan Mehra - फोटो : social media
अपने पोस्ट को खत्म करते हुए निशा रावल ने लिखा, 'बच्चा होने के बाद बहुत सी महिलाओं की बेली पहले जैसी नहीं रहती हैं, इस पर स्ट्रेच मार्क पड़ जाते है, हम बिकिनी नहीं पहन सकते हैं और अचानक से ही हम अपनी बॉडी को लेकर काफी असहज महसूस करने लगते हैं। बच्चे के जन्म के बाद ऐसे शरीर का स्वीकारना आसान बात नहीं होती है। कुछ स्ट्रेच मार्क और बेली आपकी आत्मा को बदल नहीं सकती। इसलिए खुद से प्यार करना सीखो'। सोशल मीडिया पर निशा रावल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: LockDown Interview: रिंकू राजगुरु के नए हीरो ने सुनाए समलैंगिक किरदार के किस्से, बताया असली नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें