अभिनेता अभिनव शुक्ला ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी को बलात्कार की धमकी देने वाले यूजर्स की निंदा की है। उन्होंने इसे नीचता बताया है। अपने ट्वीट के जरिए अभिनव शुक्ला ने विराट और अनुष्का का समर्थन किया है और उनकी बेटी वामिका को रेप की धमकी देने वाले यूजर्स को कड़ा संदेश दिया है। गौरतलब है कि विराट को उनकी बेटी का रेप करने की धमकी उस वक्त दी गई थी, जब भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्डकप मुकाबले में पाकिस्तान से हार गई थी। दरअसल, विराट ने गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए स्टैंड लिया था। टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लगातार दो मैच हारने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और उनके परिवार को यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया गया था।