फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलिफ लैला से लेकर स्वाभिमान तक, 90 के दशक में दूरदर्शन के इन नौ धारावाहिकों ने रचा इतिहास

Sat, 20 Jun 2020 05:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दूरदर्शन के कार्यक्रम - फोटो : Social Media
90 के दशक में लोगों के पास मनोरंजन के गिने- चुने साधन हुआ करते थे। इनमें सबसे खास था दूरदर्शन। तब न तो इतने सारे प्राईवेट चैनल थे और न ही ओटीटी। इस वजह से दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रम लोगों के घरों का हिस्सा बड़ी आसानी से बन जाया करते थे। बड़े चाव से इन धारावाहिकों का इंतजार किया जाता था। दूरदर्शन की उस सुनहरी दुनिया के उन 10 धारावाहिकों को बारे में आज हम आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
अलिफ लैला - फोटो : ट्विटर
अलिफ लैला 
'अलिफ लैला' का प्रसारण साल 1993 से 1997 के बीच किया गया। अरेबियन नाइट्स पर आधारित 'अलिफ लैला' का स्क्रीनप्ले रामानंद सागर ने लिखा था। इसका निर्देशन उनके तीन बेटों प्रेम सागर, आनंद सागर और मोती सागर ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 10
'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्योमकेश बक्शी
जासूसी शो 'ब्योमकेश बक्शी' मशहूर टीवी सीरियल में से एक रहा है। इस धारावाहिक का प्रसारण साल 1993 में शुरू हुआ था। इसे बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था। मुख्य भूमिका में अभिनेता रजित कपूर और केके रैना थे।

4 of 10
शक्तिमान - फोटो : Social Media
शक्तिमान
शक्तिमान से पहले कम ही लोगों को सुपरहीरोज के बारे में जानकारी थी। लेकिन मुकेश खन्ना के इस कार्यक्रम ने बच्चों को उस दुनिया से मिलवाया जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। गोल-गोल घूमकर हवा में उड़ जाना, हाथों से शक्तियां निकालना, दुनिया की बुराईयों से लड़ना, ये सब एक ऐसी कल्पना थी जिसे मुकेश खन्ना ने बच्चों के सामने हकीकत बनाकर पेश किया। इस कार्यक्रम की सफलता ने बता दिया कि भारत में सुपरहीरोज का भविष्य उज्ज्वल है। शक्तिमान का प्रसारण साल 1997 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

5 of 10
कैप्टन व्योम - फोटो : Social Media
कैप्टन व्योम
शक्तिमान के कुछ ही महीनों बाद दूरदर्शन पर एक और नया प्रयोग कैप्टन व्योम के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यन से विज्ञान के साथ बच्चों ने एलियन के बारे में भी जाना। इस शो में एक ऐसा सुपर हीरो दिखाया गया जो पूरी पृथ्वी की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैप्टन व्योम की भूमिका में मिलिंद सोमन ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि वो घर-घर पहचाने जाने लगे।
विज्ञापन

6 of 10
चंद्रकांता - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रकांता
1994- 96 में नीरजा गुलेरी सीरियल 'चंद्रकांता' लेकर आईं। सीरियल में शिखा स्वरूप, शाहबाज खान, मुकेश खन्ना, इरफान खान और पंकज धीर जैसे कलाकार थे। 'चंद्रकांता' सीरियल बाबू देवकीनंदन खत्री के इसी नाम के उपन्यास पर बना था। सीरियल में नौगढ़ और विजयगढ़ की कहानी दिखाई गई थी। 
विज्ञापन

7 of 10
श्रीमान और श्रीमती
श्रीमान और श्रीमती
90 के दशक का कॉमेडी सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' ने लोगों को खूब हंसाया। पहली बार इसका प्रसारण साल 1994 में हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन राजन वाघधर ने किया था। इस सीरियल में जतिन कनकिया, अजय नागरथ, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

8 of 10
पोटली बाबा की - फोटो : सोशल मीडिया
पोटली बाबा की
गुलजार के निर्देशन में सीरियल 'पोटली बाबा की' का प्रसारण साल 1991 में हुआ था। सीरियल का टाइटल ट्रैक 'आया रे बाबा' को गुलजार ने लिखा था। बच्चों के बीच ये गाना काफी मशहूर हुआ था। बच्चों के इस सीरियल में 'अली बाबा चालीस चोर' जैसी कई कहानियां दिखाई गईं थीं।

9 of 10
देख भाई देख - फोटो : Social Media
देख भाई देख
आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ा, रिश्तों में होने वाली तकरार और पारिवारिक दिक्कतों को यह शो बड़े चुटीले अंदाज में दिखाता था। इस धारावाहिक में शेखर सुमन और सुषमा सेठ जैसे कलाकार थे। इसका प्रसारण 1993 में शुरू हुआ था।

 
विज्ञापन

10 of 10
स्वाभिमान - फोटो : Social Media
स्वाभिमान
90 के दशक में स्वाभिमान धारावाहिक ने घर घर में अपने दर्शक बनाए। इस धारावाहिक में मनोज बाजपेयी और रॉनित रॉय जैसे तमाम बड़े कलाकारों ने काम किया। बड़ी कास्ट होने का फायदा सीरियल को खूब मिला। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। स्वाभिमान का प्रसारण 1994 में शुरू हुआ था।

'अंकिता सिर्फ तुम ही उसे बचा सकती थीं', सुशांत के करीबी दोस्त ने लिखा भावुक पत्र

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें