कहते हैं कि सिनेमा जगत में कुछ भी पक्का नहीं होता। ऐसे में जब कोई नया टीवी शो शुरू होता है तो उसके साथ कई सारी उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। लेकिन क्या हो जब वो टीवी शो दर्शकों की उम्मीद पर खरा न उतरे और ऑफ एयर हो जाए। ऐसा ही कुछ हो सकता है कलर्स टीवी चैनल के एक शो के साथ।
विज्ञापन
2 of 5
बहू बेगम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्दी ही कलर्स चैनल का शो बहू बेगम बंद हो सकता है। बता दें कि शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शो को ऑफ एयर किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
अर्जित तनेजा, डियाना खान और समीक्षा जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि ये सारी खबरें इस शो के अभिनेता के एक पोस्ट से सामने आई हैं। शो के एक्टर अर्जित तनेजा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उनके साथ उनके शो की को एक्टर्स नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन साथ ही पोस्ट के साथ एक सवाल भी सभी के जेहन में उतर गया है।
4 of 5
अर्जित तनेजा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अर्जित ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'शो का भाग्य कुछ भी हो, पर मुझे खुशी है कि मैं इन दोनों से मिला।' अर्जित के इस कैप्शन के साथ ही अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो जल्दी ही ऑफ एयर किया जा सकता है।
गौरतलब है कि ये टीवी शो जुलाई में शुरू हुआ था। शो में अर्जित तनेजा, डायना खान और समीक्षा जयसवाल मुख्य किरदारों में हैं। बहू बेगम सीरियल में भोपाल की एक मुस्लिम फैमिली की कहानी दिखाई जा रही है। वहीं साथ ही साथ शो में ट्राइएंगल भी दिख रहा है।