फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इन 17 एक्ट्रेसेस ने टीवी से की थी शुरुआत, फेमस होने के लिए कर दी बोल्डनेस की सारी हदें पार

Mon, 23 Apr 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 18
Web Series
टीवी जगत की दुनिया भले ही बड़ी हो लेकिन सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस बहुत फेमस होने के लिए वेब सीरीज जैसी इंडस्ट्री का सहारा ले ही लेती हैं। इनमें छोटे परदे की ऐसी 17 एक्ट्रेस शामिल हैं, जिन्होंने पॉपुलैरिटी को पाने के लिए इन वेब सीरीज में एक से बढ़कर बोल्ड सीन दिए। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में..  

श्वेता साल्वे

2 of 18
Sweta Salve
साल 1998 से छोटे परदे पर नजर आने वाली एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने तब सबको चौंका दिया था, जब वह मैक्सिम इंडिया मैग्जीन में बिकनी में नजर आई थीं। श्वेता ने कई सीरियल्स में बहुओं के किरदार अदा किए हैं। लेकिन असल में देखा जाए तो वह बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्हें फेमस सीरियल हिप-हिप हुर्रे में देखा गया था। 

सारा खान

3 of 18
sara khan
साल 2007  में मिस भोपाल बनीं सारा ने पॉपुलर सीरियल सपना बाबुल का..बिदाई से अपनी पहचान बनाई। लेकिन अब वह कलर्स पर आने वाले सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। 

करिश्मा तन्ना

4 of 18
Karishma Tanna
करिश्मा तन्ना छोटे परदे का जाना माना नाम है। उन्हें टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में देखा गया था। इसके बाद उन्हें टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। करिश्मा को बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ फिल्म 'टीना' और 'लोलो' में नजर आई थी जिसमें बेहद बोल्ड सीन थे।

कविता कौशिक

5 of 18
Kavita kaushik
टीवी की लेडी पुलिस कविता कौशिक को दर्शक टीवी सीरियल 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला के नाम से पहचानते हैं। बता दें कि कविता जल्द ही फिल्म 'लॉलीपोप सिंस 1947' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। कविता अकसर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। 
विज्ञापन

सुरवीन चावला

6 of 18
Surveen Chawla
फिल्म हेट स्टोरी-2 में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला छोटे परदे से ही आई हैं। उन्हें टीवी सीरियस 'कहीं तो होगा' में चारू के किरदार में देखा गया था। 

अनीता हसनंदानी

7 of 18
Anita Hassanandani
स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रही एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अनीता को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है।  

नविना बोले

8 of 18
Navina Bole
इस कड़ी में एक्ट्रेस नवीना बोले का भी नाम आता है। उन्हें टीवी सीरियल 'मिले जब हम तुम' और 'जीनी और जूजू' में देखा गया है। हालांकि परदे पर उन्होंने कई साफ सुथरे रोल किए हैं लेकिन रियल लाइफ में बहुत ही बोल्ड हैं। 

मोनी रॉय

9 of 18
Mauni Roy
मोनी रॉय अब बॉलीवुड की आनेवाली फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगी। 'नागिन' से फेमस यह एक्ट्रेस कई बार अपने बिकनी वाले लुक में गजब ढाती नजर आई हैं। बता दें कि वह झलक दिखला जा के सीजन 9 में देखी गई थीं। 

रूबी डायलिक

10 of 18
Ruby
छोटे परदे की संस्कारी बहू रूबी डायलिक को 2008 में आया टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से पॉपुलैरिटी मिली थी। लेकिन रियल लाइफ में यह बहू काफी हॉट और बोल्ड है। 

मुनमुन दत्ता

11 of 18
Munmun Dutta
घर-घर में फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक मॉर्डन लेडी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। हाल ही में उनकी बिकनी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। 

शमा सिकंदर

12 of 18
shama sikander - फोटो : self
शमा सिकंदर छोटे परदे का जाना माना नाम है लेकिन वह कुछ सालों के लिए टीवी की दुनिया से अचानक गायब हो गईं। हाल ही में उन्हें बोल्ड फिल्म सेक्सोहोलिक में देखा गया था। 

गौहर खान

13 of 18
gauhar khan
गौहर खान के बारे में कौन नहीं जानता। रियलिटी शो बिग बॉस 7 जीतकर गौहर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही वह डांसिग शो 'झलक दिखला जा' के तीसरे सीजन में फर्स्ट रनर अप रहीं। गौहर की अदाओं के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्हें फिल्म बेगम जान में आखिरी बार देखा गया था। 

जेनिफर विंगेट

14 of 18
bepannaah jennifer winget
फिल्मी जगत की टॉप की एक्ट्रेस में शुमार जेनिफर विंगेट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें टीवी की दुुनिया के सुपरहिट सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' और 'दिल मिल गए' में देखा गया था। हाल ही में वह सीरियल 'बेपनाह' में काम कर रही हैं। 

दृष्टि धामी

15 of 18
Dristi Dhami
पॉपुलर सीरियल 'दिल मिल गए' से लोगों की नजरों में आई एक्ट्रेस दृष्टि धामी आखिरी बार सीरियल 'परदेश में है मेरा दिल' में देखी गई थीं। बता दें कि धामी वर्ल्ड सेक्सिएस्ट एशियन वुमन की लिस्ट में शामिल हैं और साथ ही उन्हें भारत में सौ सेक्सिएस्ट वुमेन में भी जगह मिली है। 

निया शर्मा

16 of 18
निया शर्मा - फोटो : self
सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से फेमस हुईं एक्ट्रेस निया शर्मा के हुस्न के जलवे भी कुछ कम नहीं हैं। 

श्वेता तिवारी

17 of 18
shweta tiwari
टीवी की सबसे पहली बहू श्वेता तिवारी टीवी जगत का ब्लॉकबस्टर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का चौथे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि श्वेता भी बहुत बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन

हिना खान

18 of 18
Hina Khan
बिग बॉस 11 मेें अपने लड़ाकू अंदाज से पहचान रखने वाली हिना खान को लोग टीवी सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' से जानते हैं। बता दें कि हिना बिग बॉस में फर्स्ट रनर अप रही थीं। 
Next
AU ऐप में पढ़ें