फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Story: नई फिल्म के लिए अगर बढ़ाने हैं टिकट के दाम, तो फिल्म के सितारे को करने होंगे फ्री के ये दो काम

Tue, 02 Jul 2024 07:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेवंत रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्में समाज का आइना होती हैं और फिल्म स्टार को अक्सर दर्शक एक हीरो की तरह ही देखते हैं। वे उनकी कही बातों को सुनते हैं और कई बार समझने की कोशिश भी करते हैं। अगर ये सितारे समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे तो शायद कई स्तर पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक सुंदर फैसला किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेवंत रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक शानदार फैसला लेते हुए कहा है, 'अगर कोई भी फिल्म मेकर अपनी फिल्म के लिए टिकिट के दामों को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए उस फिल्म से जुड़े सितारे को दो काम करने होंगे। वह काम समाज में जागरूकता फैलाने से संबंधित होने वाला है'। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रेवंत रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
रेवंत रेड्डी ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है, 'जिस भी फिल्म के टिकिट के मूल्यों में फिल्म के मेकर्स वृद्धि करना चाहते हैं उस फिल्म में मुख्य अभिनेता हैं उन्हें सार्वजनिक जागरूकता वीडियो में अभिनय करना होगा'। 

 

4 of 5
रेवंत रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
 रेवंत रेड्डी के इस फैसले को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि फिल्म के मुख्य कलाकार को एक साइबर अपराध से जुड़े वीडियो में एक्टिंग करनी होगी और दूसरा एक मादक द्रव्य के सेवन के साइड इफेक्ट के बारे में जनता को अपने वीडियो द्वारा जागरूक करना होगा। यह काम बिना किसी फीस के करना होगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 रेवंत रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
सरकार के द्वारा दिए गए इन दिशा निर्देशों का जो भी पालन करेंगे सरकार उन फिल्मों के टिकट की कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी देगी। सीएम रेवंत रेड्डी के इस सुंदर दृष्टिकोण की काफी सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें