ताहिरा कश्यप खुराना अपनी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' से चर्चा बटोर रही हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। उनकी इस फिल्म में अलग-अलग उम्र की महिलाओं और लड़कियों के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। ताहिरा ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इस फिल्म के साथ-साथ अपने फिल्म बनाने के नजरिए को लेकर भी बात की।