फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu: अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर तब्बू को गर्व है, बोलीं- वे मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकते हैं

Wed, 03 Jul 2024 06:26 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में जहां रिश्तों की मियाद काफी कम होती है वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जिनकी मिसाल आम जिंदगी में भी पेश की जाती है। तब्बू और अजय देवगन का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। दोनों कई दशकों से एक-दूसरे के मित्र हैं। आने वाले दिनों में दोनों फिल्म 'औरों में कहां दम था' में एक साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान तब्बू अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर खुलकर बातें करती नजर आईं --


 
विज्ञापन

2 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों में काम शुरू करने से पहले तब्बू और अजय देवगन एक-दूसरे को जानते हैं। अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं जब भी अजय के साथ होती हूं बेफिक्र होती हूं। उनके साथ मैं अपने सबसे नैचुरल रूप में होती हूं। इतने साल से हम साथ काम करते आए हैं और आज भी साथ काम कर रहे हैं यह अपने आप में एक बड़ी बात है'। 


 
विज्ञापन

3 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे पता है कि अजय कभी भी मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। उन्होंने जिंदगी की हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है। वे मेरे फैसलों का सम्मान करते हैं। एक बार मेरी एक फिल्म के निर्माता ने उनसे मदद मांगी क्योंकि मैं उस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अजय ने मुझसे कुछ भी नहीं कहा। वे मुझे स्पेश देते हैं और इस बात के लिए मैं उनकी इज्जत करती हूं'। 

 

4 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और जिम्मी शेरगिल नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक इंटेस लव-स्टोरी पर आधारित है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू और अजय देवगन एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तब्बू कहती हैं, 'मेरा अजय के साथ बहुत ही दिलचस्प रिश्ता है। हम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और शायद इसलिए आज तक हम साथ हैं'। दोनों 'विजयपथ' से लेकर 'हकीकत' 'तक्षक' और 'भोला' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें