रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ आज रिलीज हो गई है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में शामिल विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म उनकी सशस्त्र क्रांति की नीतियों का खुलासा करती है। वीर सावरकर का किरदार फिल्म में रणदीप हुड्डा ने अदा किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करने के साथ-साथ रणदीप ने फिल्म का निर्देशन भी किया है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं...