फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh-Jacqueline: जैकलीन ने सुकेश को दिया बर्थडे गिफ्ट! ठग ने लेटर लिख कहा- बेबी मेरे दिल की धड़कन बढ़ रही है

Fri, 22 Mar 2024 01:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीज तब से सुर्खियों में हैं जब उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल हुआ है। अभिनेत्री का नाम ठग सुकेश से आज भी जोड़ा जाता है। सुकेश पिछले कुछ समय से जेल में है। जेल में रहने के बावजूद वह कई मौकों पर अभिनेत्री को प्रेम पत्र भेजता रहता हैं। अपने जन्मदिन से पहले, उसने एक बार फिर जैकलीन के नाम अपना पैगाम भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चन्द्रशेखर ने पत्र की शुरुआत यह लिखकर की, “बेबी, 25 मार्च को मेरे जन्मदिन के गिफ्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं इसे अपना छोटा जन्मदिन का उपहार कहूंगा। बेबी, यह मेरे जीवन में अब तक मिला सबसे अच्छा उपहार है। मैं जिस उपहार की बात कर रहा हूं, वह आपका नया रिलीज हुआ गाना यम्मी यम्मी है।"

विज्ञापन

3 of 5
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
 सुकेश ने आगे लिखा, "बेबी, जब मैंने गाना सुना तो मैं दंग रह गया। गाने का हर शब्द, हर लाइन मेरे बारे में है। यह गाना हमारी कहानी और कुल मिलाकर हमारे बारे में है।  मुझे यकीन है कि जो कोई भी इसे सुनेगा, वह इससे सहमत होगा। लोगों के पास हमारे रिश्ते के बारे में बहुत सारे सवाल और गलत कमेंट थे। आपने इस गाने को करके सभी को चुप करा दिया है, मुझे यकीन है कि सभी को अपना जवाब मिल गया होगा।"

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश ने दावा किया कि यह गाना सिर्फ ग्लैमर से भरपूर एक ट्रैक नहीं है। 'यम्मी यम्मी' गाना जैकलीन ने उन्हें अपना प्यार याद दिलाने के लिए किया है। ठग ने गाने को इस साल का लव एंथम भी बताया है। सुकेश ने आगे कहा, "बेबी तुम उस गाने में बहुत सुंदर लग रही हो। मेरे दिल की धड़कने बढ़ जाती है, जब भी मैं इसे देखता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media
सुकेश ने सभी से इस गाने को प्यार और समर्थन देने और इसे अधिक से अधिक लाइक देने और इसे यूट्यूब पर इस साल का सबसे बड़ा हिट सिंगल बनाने के लिए कहा है। उन्होंने आगे लिखा, ''बेबी माय बोम्मा, आपकी मौजूदगी के बिना जन्मदिन किसी भी तरह से जश्न नहीं है, लेकिन यह साल खास है, आपके इस गाने की वजह से।"

Deepika Padukone: पांच वर्षों तक दीपिका-रणवीर ने प्रशंसकों से क्यों छिपाकर रखा अपनी शादी का वीडियो, जानिए वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें