रोहमन शॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में जब रोहमन से मिस यूनिवर्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की गई तो उन्होंने इसकी सच्चाई बताई। इस दौरान रोहमन ने सुष्मिता सेन के साथ स्क्रीन शेयर करने के विचार पर भी बात की। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान रोहमन शॉल से उनके एक्टिंग प्लान के बारे में पूछा गया और उनसे सुष्मिता सेन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बारे में भी सवाल किया गया। जवाब में रोहमन ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं, उस लेवल तक उनके साथ स्क्रीन शेयर करूं, उसमें अभी बहुत वक्त है। उस लेवल तक पहले पहुंचना पड़ेगा। ऐसे ही थोड़ी उठ के आ जाएंगे'।