फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raayan: धनुष की 'रायन' ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़ रुपये, लेकिन तेलुगु दर्शकों में उत्साह की कमी

Wed, 24 Jul 2024 10:04 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष की नई फिल्म 'रायन' के रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। 'पा पंडी' के बाद यह धनुष के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। उनके प्रशंसक इसे देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे देखकर लग रहा है कि तेलुगु दर्शक 'रायन' में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
धनुष की नई फिल्म 'रायन' के रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। 'पा पंडी' के बाद यह धनुष के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। उनके प्रशंसक इसे देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे देखकर लग रहा है कि तेलुगु दर्शक 'रायन' में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रायन - फोटो : यूट्यूब @suntv
सैकनिल्क पर मौजूद 'रायन' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, तेलुगु भाषा के 786 शो के लिए अभी तक केवल 16,486 टिकट ही बिके हैं। इससे फिल्म ने 19,87,367 लाख रुपये की कमाई की है, जो काफी कम है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगले दो दिन में इस स्थिति में कितना बदलाव होगा।
विज्ञापन

3 of 5
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
तमिल भाषा के दर्शकों के बीच 'रायन' की हालत एकदम उलट है। वहां लोगों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 2,345 शो के लिए 1,42,063 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिसके चलते फिल्म ने 2,12,21,078.5 करोड रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, हिंदी भाषा की बात करें तो इसके 73 शो के लिए अभी तक 162 टिकट बिके हैं और 21,516 की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म ने अभी तक 2.32 करोड़ रुपये कमा लिए है।

4 of 5
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
'रायन' में एक गैंगस्टर की कहानी देखने को मिलेगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। मालूम हो कि यह धनुष 50वीं फिल्म है और इस वजह से भी उनके प्रशंसक इसे जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।

George Clooney: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जॉर्ज क्लूनी ने किया कमला हैरिस का समर्थन, बाइडन से किया था ये आग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
'रायन' में धनुष के अलावा प्रकाश राज, दुशारा विजयन, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार, अपर्णा बालमुरली, कालिदास जयराम और संदीप किशन भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी भी धनुष ने ही लिखी है। फिल्म में एआर रहमान का संगीत सुनने को मिलेगा। इसे 26 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

August Movie: 'स्त्री 2'-'वेदा'-'खेल खेल में'-'डबल आईस्मार्ट' के बीच होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें