फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: दुनियाभर के देशों में तहलका मचाने के बाद अब जापान में होगा सलार का धमाल, मेकर्स ने रिलीज का किया एलान

Sat, 06 Jan 2024 10:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचाने के बाद प्रभास स्टारर 'सलार' अब जापान में भी आंधी लाने को तैयार है। दुनियाभर में 650 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने वाली 'सलार' अपनी रिलीज के बाद से ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनियाभर में 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तेलुगु फिल्म बन चुकी है। लेकिन,  यह आंकड़ा यहीं नहीं रुकने वाला क्योंकि फिल्म के मेकर्स ने इसे अब जापान में भी रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को फिल्म के मेकर्स ने 'सलार' को जापान में भी रिलीज करने की घोषणा की है। सालार के आधिकारिक एक्स हैंडल से मेकर्स ने बताया की गर्मियों के मौसम में सलार को जापान में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ जापानी भाषा में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जापान में शानदार प्रदर्शन करेगी।



 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'सलार' ने अपने रिलीज के साथ एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए। यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी, जिसने अकेले भारत में 90 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 170 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। शाहरुख खान की फिल्म डंकी से मुकाबला होने के बावजूद प्रभास के स्टारडम ने सलार को ब्लॉकबस्टर बना दिया।


Killer Soup: मनोज बाजपेयी ने ‘किलर सूप’ को लेकर किया सबसे बड़ा इशारा, जितना काम किया, उतने पैसे भी नहीं मिले?

4 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के 15 दिन बाद भी तेलुगु और हिंदी में सलार का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' के बैक-टू-बैक फ्लॉप होने के बाद 'सलार' प्रभास के लिए एक बड़ा कमबैक है, जिसने उनकी लोकप्रियता को फिर से साबित किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, टीनू आनंद, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Bollywood Stars: ऑनलाइन ठगी के मामलों में इन सितारों को लगी लाखों की चपत, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
सलार से पहले जापान में भारत की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें साउथ और हिंदी सिनेमा दोनों क्षेत्रों की फिल्में शामिल हैं। साउथ से सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट',  जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर', प्रभास की 'बाहुबली 2' सुपरस्टार यश की 'केजीएफ' जापान के थिएटर में धमाल मचा चुकी है। वहीं, हिंदी सिनेमा में आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स', दंगल, श्री देवी की इंग्लिश-विंग्लिश जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को जापान में न सिर्फ पसंद किया गया बल्कि इनकी खूब सराहना भी हुई। 
Double Role: एक ही फिल्म में हीरो के साथ विलेन भी बने ये सितारे, लिस्ट में कई सुपरस्टार के नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें