रितुपर्णा सेनगुप्ता और मुकेश मोदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकेश सेंसर बोर्ड से काफी नाराज हैं, उनका कहना है कि सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही है। फिल्म को सेंसर करवाने के लिए वह पिछले तीन महीने से भारत में हैं मगर बिना किसी ठोस वजह के उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया गया। फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ में सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मिलिंद गुणाजी, प्रशांत नारायण, अभय भार्गव, शिशिर शर्मा, अमन वर्मा, जितेन मुखी, पृथ्वी जुत्शी, देव शर्मा, अरुण बख्शी जैसे कलाकार हैं।