कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 600 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही सफलता के झंड़े गाड़ रही है। हालांकि वक्त के साथ फिल्म की कमाई धीमी होती जा रही है। मगर वीकेंड पर फिल्म ने खूब दर्शक बटोरे हैं। कल्कि 2898 एडी ने 25वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 616.70 करोड़ रुपये हो गई है।