फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Murty: सुधा मूर्ति ने पैर छूकर लिया जावेद अख्तर से लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे लोग

Sat, 01 Feb 2025 10:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudha Murty: सुधा मूर्ति ने हाल ही में जयपुर लिटरेटर फेस्टिवल में शिरकत की थी। इस दौरान मंच पर उन्होंने जावेद अख्तर के पैर छुए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। 
 
विज्ञापन
जावेद अख्तर, सुधा मूर्ति - फोटो : एक्स, पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में अपनी शालीनता और सादगी से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ मंच साझा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

South Director: हिंदी सिनेमा में एक और साउथ डायरेक्टर करने जा रहे एंट्री, नाम जानकर होगी हैरानी

सुधा मूर्ति ने छुए जावेद अख्तर के पैर
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा मूर्ति मंच पर जावेद अख्तर से मिलने के लिए आती हैं। जावेद अख्तर उन्हें नमस्ते करने के लिए हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं।  इसके बाद वह जावेद अख्तर पूरी श्रद्धा से जावेद अख्तर के पैरों को छूने की कोशिश करती हैं। हालांकि, जावेद अख्तर उन्हें रोकते हैं, लेकिन सुधा उनके हाथ को हटाकर उनके पैरों को छूने में कामयाब हो रहती हैं। यह दृश्य देखकर जावेद अख्तर मुस्कराते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इस पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा गया, "सभी कहानियां लिखी नहीं जातीं—कुछ को जिया जाता है। जेएलएफ 2025 में सुधा मूर्ति जी का जावेद अख्तर साहब के प्रति यह सम्मान और आदर एक प्रेरणा है।"
Deva Day 1 BO Collection: शाहिद की इन फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे रही ‘देवा’, 80 करोड़ लगाकर कमाए बस पांच करोड़

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सुधा मूर्ति एक सच्ची सभ्य भारतीय महिला हैं। पूरा देश उन्हें प्रेम का आदर्श मानता है। वह एक आदर्श महिला हैं, उन्हें सलाम।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "हम अपने भारतीय संस्कृति पर गर्व करते हैं। एक व्यक्ति को किसी से आदर या आकर्षण क्यों होता है, यह पूरी तरह से उसके व्यवहार, विचार और शिष्टाचार पर निर्भर करता है। आदर और आकर्षण व्यक्तिगत भावनाओं और संस्कृति के प्रतीक होते हैं, जो किसी की महानता या पहचान से नहीं मापे जा सकते।" एक और यूजर ने दोनों को "दो हीरे" कहते हुए इस खास पल की सराहना की।
विज्ञापन

जावेद ने किया अपनी किताब का विमोचन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने अपनी किताब 'ज्ञान सीपियां: पर्ल्स ऑफ विजडम" का विमोचन किया। इस सत्र में सुधा मूर्ति भी पैनल में शामिल थीं। सत्र के संचालन की जिम्मेदारी अभिनेता अतुल तिवारी ने निभाई। इस दौरान जावेद अख्तर ने भाषा, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व पर अपने विचार साझा किए। जेएलएफ 2025 30 जनवरी से शुरू हुआ और 3 फरवरी तक जयपुर में जारी रहेगा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें