फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: एल्विश यादव ने करण जौहर पर कसा करारा तंज, अंकिता बोलीं- बॉलीवुड में…

Sat, 01 Feb 2025 10:27 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Groupism In Bollywood: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में ग्रुपिज्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दौरान एल्विश यादव ने भी करण जौहर पर तंज कसा। आइए जानते हैं पूरा मामला…
विज्ञापन
एल्विश यादव और अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे। पॉडकास्ट में वह बॉलीवुड में ग्रुपिज्म पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान अंकिता ने बॉलीवुड में ग्रुपिज्म को लेकर चौंकाने वाली बात कही। 

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे ने क्या कहा?
बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने पूछा कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग बायस्ड हैं? इस पर अंकिता ने जवाब दिया कि भले ही लोग बायस्ड न हों, लेकिन वह उन लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिन्हें वो पहले से जानते हैं। अंकिता ने कहा, "बायस्ड नहीं, लेकिन हां ऐसे लोग हैं जो अपने लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं। ग्रुपिज्म है।" 


यह खबर भी पढ़ें: Udit Narayan: उदित नारायण ने कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैंस को किया किस, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन

एल्विश ने करण जौहर पर कसा तंज
एल्विश यादव ने अंकिता को बीच में टोकते हुए करण जौहर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, “करण जौहर को ऐसा मत बोलो।” एल्विश ने जैसे ही करण जौहर का नाम लिया अंकिता ने तुरंत कहा, "हर कोई ऐसा ही है, सिर्फ करण ही नहीं। मुझे लगता है कि हर किसी का अपना ग्रुप होता है।" अंकिता के पति विक्की जैन ने भी कहा कि लोगों का अपना ग्रुप होता है, जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। इसलिए वह किसी आउटसाइडर को मौका नहीं देते। 


यह खबर भी पढ़ें: Rakht Brahmand: ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा का दिखेगा एक्शन अवतार, इस एक्टर के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर


अंकिता लोखंडे का वर्क फ्रंट
अंकिता लोखंडे टीवी की दुनिया का एक मशहूर नाम हैं। इन दिनों वह लाफ्टर शेफ सीजन 2 में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से की थी, जो कि सुपहिट था। टीवी में काम करने के बाद अंकिता ने सिनेमा का रुख किया। उन्होंने ‘बागी 3’ और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया। हाल ही में वह रणदीप हुड्डा  के साथ ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ काम किया। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘आम्रपाली’ वेब सीरीज में नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें