आज रात को ही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हो रही है। हालांकि, यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस दिन 'खेल खेल में' और 'वेदा' भी रिलीज हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे में शायद मेकर्स को लगा कि फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करना काफी फायदेमंद हो सकता है इसलिए उन्होंने फिल्म 'स्त्री 2' को अब 14 अगस्त की रात को ही रिलीज करने का फैसला लिया है, जो कि उनके लिए फायदेमंद भी होता दिख रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
स्त्री 2-वेदा-खेल खेल में
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, thejohnabraham, akshaykumar
आज रात को ही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हो रही है। हालांकि यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस दिन 'खेल खेल में' और 'वेदा' भी रिलीज हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे में शायद मेकर्स को लगा कि फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करना काफी फायदेमंद हो सकता है इसलिए उन्होंने फिल्म 'स्त्री 2' को अब 14 अगस्त की रात को ही रिलीज करने का फैसला लिया है, जो कि उनके लिए फायदेमंद भी होता दिख रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
स्त्री 2-वेदा-खेल खेल में
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, thejohnabraham, akshaykumar
इस स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी हिंदी फिल्मों में टक्कर देखने को मिलेगी। 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में'। यह तीनों ही फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं, जिनमें 'स्त्री 2' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, वहीं 'वेदा' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और 'खेल खेल में' कई दोस्तों की कहानी को दर्शाती है। ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं।
विज्ञापन
3 of 4
स्त्री 2-वेदा-खेल खेल में
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, thejohnabraham, akshaykumar
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की 'वेदा'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्त्री' की फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म 'स्त्री 2' इस रेस में सबसे आगे है। सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्त्री 2' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गए हैं, जो सलमान खान की 'टाइगर 3' और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' की प्रीसेल से कही ज्यादा हैं। वहीं 'वेदा' और 'खेल खेल में' को लेकर कही ज्यादा चर्चा देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी।
स्त्री 2-वेदा-खेल खेल में
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, thejohnabraham, akshaykumar
बता दें ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म एक साथ स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही हैं। फिल्म 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' इसके अलावा 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' के बाद यह तीसरी बार है जब अक्षय और जॉन की फिल्में 'खेल खेल में' और 'वेदा' 15 अगस्त को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BookMyShow में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा यूजर्स ने 'स्त्री 2', 'वेदा' को 30 हजार और 'खेल खेल में' के 38 हजार टिकट बुक किए जा चुके हैं। Devara Wrap Up: 'देवरा' की शूटिंग हुई खत्म, दिखेगा रोमांस-एक्शन का तड़का, जूनियर एनटीआर बोले- 'शानदार सफर'