इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉरर, कॉमेडी और एक्शन सभी जॉनर की फिल्में लगी हुई है। सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकएंड काफी मजेदार रहा है। सिनेमघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। मगर इन फिल्मों में अगर किसी फिल्म पर पैसों की बौछार हो रही है। तो वह 'स्त्री 2' है। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'खेल-खेल में', 'वेदा', 'थंगलान', 'मिस्टर बच्चन' और 'डबल इस्मार्ट' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। चलिए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...