फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani Birthday: कभी आर्थिक तंगी की वजह से छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, आज 30 मिलियन डॉलर की है नेटवर्थ

Sun, 18 Aug 2024 07:38 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहीं अभिनेत्री अरुणा ईरानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वो हिन्दी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभनिय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं की हैं। अभिनेत्री ने हिन्दी, कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा सहित 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अरुणा ईरानी को उनके अभिनय कौशल के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय की वजह से कई बार सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन भी मिला है। वह इस श्रेणी में सबसे अधिक 10 बार नामांकन पाने का रिकॉर्ड रखती हैं। इसके अलावा दो बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का यह पुरस्कार मिला भी है। उन्हें फिल्म पेट प्यार और 'पाप' (1985) और 'बेटा' (1993) के लिए यह पुरस्कार मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
 जनवरी 2012 में अभिनेत्री को 57वें फिल्मफेयर पुरस्कार में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मुकाम पर पहुंचने से पहले उनकी यात्रा काफी लंबी रही। उन्होंने साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगा जमुना' में बाल किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'अनपढ़', 'फर्ज', 'आया सावन झूम के' आदि कई फिल्मों में काम किया। 
Rishi Kapoor: 'रॉकस्टार' की समीक्षा पढ़ने के बाद ऋषि कपूर ने किसे किया था फोन, करने लगे थे अपनी ही तारीफ

4 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
फिल्मों के अलावा अरुणा ईरानी ने टीवी पर भी काफी काम किया है। अपने करियर के अगले पड़ाव पर उन्होंने की धारावाहिकों में चरित्र भूमिकाएं की। इस दौरान उन्होंने टीवी पर 'मेहंदी तेरे नाम की', 'देस में निकला होगा चांद', 'रब्बा इश्क ना होवे', 'वैदेही' जैसे धारावाहिकों में काम किया। इस बीच उन्होंने कुछ धारावाहिकों का निर्माण और निर्देशन भी किया। 
Vijay Raaz: 'मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है', अपने स्पॉट बॉय पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले विजय राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
बताते चलें कि अरुणा ईरानी का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुम्बई में हुआ था। उनके पिता फरीदुन ईरानी एक नाटक मंडली चलाते थे। उनकी मां सगुना भी अभिनेत्री थीं। इस वजह से अभिनय उन्हें विरासत में मिली थी। वह आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनकी पढ़ाई छठी कक्षा तक ही हो सकी थी। परिवार में आर्थिक तंगी की वजह से उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि सबको शिक्षित किया जा सके। सेलिब्रेटी नेटवर्थ के मुताबिक, कभी पैसो की तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ने वाली अरुणा ईरानी की नेटवर्थ आज करीब 30 मिलियन डॉलर की है।  

Rishabh Shetty: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद छलका ऋषभ शेट्टी का दर्द, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें