फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का यह शानदार रोमांटिक गाना साझा किया है और साथ में लिखा, ''स्त्री कू खूबसूरती का इंसान क्या भेड़िया भी दीवाना है'। प्रशंसकों को इन गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'यह 2024 का सबसे अच्छा गाना है और यह ट्रेंडिंग पर भी रहेगा, जैसे की पहले वाला गाना 'आज की रात' चला था', एक फैन ने लिखा, 'क्या जबर्दस्त केमेस्ट्री है दोनों की', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे स्त्री 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है'।