अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते दिनों जांच में उन्हें बीमारी का पता चला था, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी सूचना दी थी। हिना खान इस मुश्किल वक्त में बड़ी हिम्मत से काम ले रही हैं। सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच उन्होंने न सिर्फ शूटिंग पर वापसी कर दी है, बल्कि नियमित रूप से जिम भी जा रही हैं। न बीमारी और न ही भारी बारिश, किसी भी चीज को हिना जिम जाने के रास्ते में बाधा नहीं बनने दे रही हैं।