इन दिनों सिनेमा लवर्स की चांदी हो रखी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कई सारी फिल्मों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके साथ ही साउथ की भी कई बड़ी फिल्में इस दिन रिलीज हुई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थियेटरों में दर्शकों की भारी संख्या देखने को मिली। मगर इन सभी फिल्मों में से किसी ने बाजी मारी है, तो वो हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' है। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' के अलावा स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' ने दस्तक दी है। इसके साथ ही साउथ फिल्मों में 'थंगलान', 'मिस्टर बच्चन' और 'डबल इस्मार्ट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। तो चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...