फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: 'स्त्री 2' को मिली प्रतिक्रिया से चौंक गईं श्रद्धा कपूर, फिर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन कि...

Fri, 16 Aug 2024 08:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनित फिल्म 'स्त्री 2' 14 अगस्त की रात को ही रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही 'स्त्री 2' को दर्शकों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बीती रात जब श्रद्धा कपूर मुंबई के सिनेमाघर में अपनी फिल्म 'स्त्री 2' देखने गईं तो उसके बाद प्रशंसकों और पैपराजी से मिली प्रतिक्रिया देखकर वह चौंक गईं और ऐसा रिएक्शन दिया कि जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उसे आप खुद ही देख लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2 of 5
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
2018 की 'स्त्री' अब 2024 में 'स्त्री 2' बनकर लौट आई है। अमर कौशिक द्व्रारा निर्देशित 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी  के अलावा भी कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के एक सिनेमाघर से बाहर निकलते वक्त जब पैपराजी और प्रसंसकों ने श्रद्धा कपूर को घेर लिया और फिल्म के बारे में कई बातें कहीं, जिससे श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं साथ ही उन्होंने अपनी फिंगर क्रॉस कीं और सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

4 of 5
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा अपनी फिल्म को मिली प्रशंसकों और पैपराजी की प्रतिक्रिया से कितनी खुश हैं। वह लगातार वहां पर मौजूद प्रशंसकों और पैपराजी का धन्यवाद करती दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने बुरी नजर से बचने के लिए अपनी फिंगर भी क्रॉस कर ली थी, ताकि यह फिल्म यूं ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रहे और किसी की बुरी नजर ना लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
नीले डेनिम जींस के साथ लाल रंग के सोवर टॉप में श्रद्धा बेहद सिंपल और क्यूट नजर आईं। हालांकि, इस दौरान श्रद्धा ने तस्वीरें क्लिक नहीं करवाईं और वह बस दर्शकों और पैपराजी का धन्यवाद देते हुए वह अपनी कार में जाकर बैठ गईं। लेकिन उससे पहले वहां पर मौजूद सभी लोग एक ही बात एक ही सुर में बोलते सुनाई दिए कि ''स्त्री 2 'हिट है' तो कुछ दर्शक ने कहां 'पिक्चर हिट है'। बहरहाल, 'स्त्री 2' को मिल रही बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की प्रतिक्रिया से यही लग रहा है कि यह फिल्म अभी काफी समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है। इसके अलावा दो और फिल्में 15 अगस्त की रिलीज हुई हैं, जिनमें अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें