श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसके नाम का डंका बज गया था। टिकट खिड़की पर इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म बड़ी ही आसानी से 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी बीच फिल्म की नौवें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आज बॉक्स ऑफिस की रेस में 'स्त्री 2' ने क्या कमाल दिखाया।