श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपना छठा हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब कल से यह फिल्म अपने सातवें सप्ताह में प्रवेश कर जाएगी। हालांकि, रिलीज के बाद से अब तक इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन स्त्री 2 के सामने वे टिक नहीं सकीं। स्त्री 2 साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, अब फिल्म के 43वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।