श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में हैं। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 41वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।